27 Apr 2024, 09:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्‍या आपने देखा पीवी सिंधु का ये ग्लैमरस अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 10:13AM | Updated Date: Aug 1 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक-2016 की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने नए अंदाज में दस्तक दी है। उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। यह फोटो स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड इंडिया मैगजीन के कॅवर पेज पर है। 22 साल की हैदराबादी बैडमिंटन स्टार सिंधु के इस ग्लैमरस लुक को मैगजीन के कॅवर पेज पर देख उनके फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं।
 
फोटो शेयर करने के पहले दो घंटे के दौरान करीब 25000 लोगों ने इसे लाइक किया है। दरअसल स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड इंडिया मैगजीन ने सिंधु को इसी महीने एक समारोह में स्पोर्ट्सपर्सन आॅफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था। साथ ही उनके कोच पी. गोपीचंद को कोच ईयर आॅफ द ईयर का सम्मान दिया, जबकि लिविंग लीजेंड के तौर मिल्खा सिंह रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »