27 Apr 2024, 06:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु बनीं डिप्टी कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 5:11PM | Updated Date: Jul 28 2017 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डिप्टी कलेक्टर, ग्रुप.1 अधिकारी नियुक्त की गई हैं। गुरुवार को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से सिंधु को यह ऑफर लेटर प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नायडू ने ट्वीट कर उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सिंधु देश के लिए और भी सफलताएं हासिल करेंगी। 
 
सिंधु ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी। 22 साल की स्टार शटलर सिंधु 2013 से बीपीसीएल के हैदराबाद ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर स्पोर्ट्स के तौर पर कार्यरत हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »