26 Apr 2024, 09:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बिना फाइनल खेले ही चैंपियन बनीं यह खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 10:08AM | Updated Date: Mar 8 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्मनी। योनेक्स जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के खिलाड़ी चोउ तिएन चेन ने पुरुष एकल वर्ग का जबकि जापान की अकाने यामागुची ने महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। छठी वरीयता प्राप्त चेन ने हमवतन खिलाड़ी 14वीं वरीयता प्राप्त जु वेई वांग को फाइनल मुकाबले में 34 मिनट के भीतर 21-16, 21-14 से हराया। 
 
वांग और चेन के बीच यह दूसरा ही मुकाबला था, जिसमें चेन ने दोनों ही बार जीत हासिल की है। वहीं महिला एकल वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय यामागुची को बिना खेले खिताब मिल गया। उनकी प्रतिस्पर्धी पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त और मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन स्पेन की स्टार कैरोलिना मारिन फाइनल खेलने ही नहीं उतरीं। परिणामस्वरूप यामागुची को वॉकओवर के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »