08 May 2024, 05:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेमीफाइनल में खत्म हुआ शटलर कश्यप का सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 2:20PM | Updated Date: Dec 11 2016 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेजु (कोरिया)। भारतीय शटलर परूपल्ली कश्यप का विजयी अभियान शनिवार को यहां कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में हार के साथ थम गया और इससे टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप को सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया के सोन वान हो के हाथों 49 मिनट में 21-23  16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
 
विश्व में 95वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप और छठी रैंकिंग के कोरियाई खिलाड़ी के बीच कॅरियर की यह सातवीं भिड़ंत थी जिसमें भारतीय खिलाड़ी को पांच बार शिकस्त झेलनी पड़ी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »