27 Apr 2024, 05:43:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना को बड़ा झटका गंवाई नंबर वन रैंकिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2015 12:37PM | Updated Date: May 2 2015 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल को गत दिनों एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार का नुकसान झेलना पड़ा है। साइना ने बैडमिंटन विश्व फेडरेशन की लेटेस्ट रैंकिंग में अपनी नंबर वन की पोजीशन को गवा दिया है। अब साइना के स्थान पर चीन की जुईरुई ली ने नंबर वन का स्थान प्राप्त कर लिया है।

जुईरुई ली एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहीं थी और इसका फायदा उनको रैंकिंग में मिला। हालांकि ली को थाइलैंड की रत्?चानोक इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अगर दुनिया की शीर्ष 10 महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों की बात की जाए तो उनमें चीन की दो और खिलाड़ी यिहान वांग और सुन यू भी हैं। यिहान वांग आठवें और सुन यू नौवें नम्बर पर हैं।

साइना नेहवाल को एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हारने के बाद 5,040 अंक मिले, जबकि जुईरूई ली को फाइनल में हारने के बाद 7,800 अंक मिले थे। इससे पहले जब साइना नेहवाल इंडियन ओपन जीतकर पहली बार दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बनी थीं, तब उन्हें 9,200 अंक मिले थे।

दिल्ली में इंडियन ओपन के फ़ाइनल में पहुंचने के साथ ही दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल ने पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया था कि चीन के खिलाड़ी जानते हैं कि कैसे शीर्ष पर पंहुचा जाता है।

इससे पहले साइना नेहवाल साल 2010 में दूसरे पायदान पर पहुंची थीं। जबकि कई साल वह नम्बर पांच पर भी रहीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »