08 May 2024, 22:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं साइना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 3:03PM | Updated Date: Nov 24 2016 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलून। वापसी की कोशिश में जुटीं भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में थाईलैंड की पोर्नतिप बुरानाप्रासेरत्सुक को 12-21, 21-19, 21-17 हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने भी सीधे गेम में जीत दर्ज कर  दूसरे दौर में जगह बनाई।
 
सिंधु ने इंडोनेशिया की सुशांतो यूलिया योसेफिन को 21-13, 21-16 से पराजित किया। पुरुष एकल में स्विस ओपन विजेता एच. एस. प्रणय ने चीन के कियाओ बिन को 21-16, 21-18 से पराजित किया। वहीं राष्ट्रीय चैंपियन धार के समीर वर्मा ने जापान के ताकुमा उएडा को 22-20, 21-18 से शिकस्त दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »