27 Apr 2024, 03:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीकांत की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2016 10:54AM | Updated Date: Sep 24 2016 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद जर्मनी के मार्क ज्वेबलर के खिलाफ तीन गेम तक चले पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।

रियो ओलिंपिक के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को 58 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 21-18, 14-21, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »