27 Apr 2024, 06:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्वालिफायर से पहला मैच खेलेंगे के. श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2016 10:41AM | Updated Date: Sep 20 2016 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। रियो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले के. श्रीकांत मंगलवार से शुरू होने वाली 3 लाख डॉलर इनामी जापान सुपर सीरिज में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। श्रीकांत रियो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में लिन डेन से हार गए थे, लेकिन उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया था। श्रीकांत को 8वीं वरीयता दी गई है और वह क्वालिफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
 
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पी कश्यप भी क्वालिफार्इंग राउंड में खेलेंगे, वह शुरुआती राउंड में आॅस्ट्रिया के डेविड ओबरनूस्टरर से भिड़ेंगे, जबकि तनवी लाड महिला एकल क्वालिफायर में जापान की चिस्ताओ होशी से भिड़ेंगी। महिला एकल और युगल स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ में कोई भारतीय नहीं हैं।मुख्य ड्रॉ में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी अजय जयराम का सामना इंडोनेशिया के सोनी ड्वी कुनकोरो से, बी साई प्रणीथ की भिड़ंत हांगकांग की निग का लोंग एंगस से होगी। एचएस प्रणय मलेशिया के इस्कंदर जुल्करनेन जैनुद्दीन से भिड़ेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »