26 Apr 2024, 08:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रधानमंत्री के सराहना करने पर साइना ने खुशी जताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2015 8:36PM | Updated Date: Apr 26 2015 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने पर उनकी तारीफ करने पर रविवार को खुशी जताई। एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद  रविवार को चीन के वुहान से हैदराबाद लौटने पर साइना ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जिक्र (रेडियो कार्यक्रम में) किया जाना सम्मान की बात है।’’  रविवार को देश को संबोधित करते हुए मोदी ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और साइना की अपने अपने खेलों में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने पर तारीफ की।

 

मोदी ने आल इंडिया रेडियो पर अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात’ में देश के क्रिकेटरों का भी समर्थन किया जिन्हें पिछले महीने विश्व कप से बाहर होने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। सानिया ने महिला युगल में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है जबकि साइना ने महिला एकल में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। ये दोनों यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। मोदी ने रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि देश की दो बेटियों ने गौरवांवित किया है। मैं उन्हें और देश की सभी बेटियों को बधाई देता हूं। हम सभी को गर्व है।’’ इस बीच साइना के पिता हरवीर सिंह ने रविवार को बताया कि वे भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दो लाख रूपये का योगदान देना चाहते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »