27 Apr 2024, 07:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ज्वाला-अश्विनी और मनु-सुमित अगले दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2016 7:22PM | Updated Date: Jun 1 2016 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज में बेहतर प्रदर्शन किया जब महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा तथा पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी ने दूसरे दौर में प्रवेश किया।
   

राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैम्पियन ज्वाला और अश्विनी ने इंडोनेशिया की फेबरियाना डी कुसुमा और रिबका सुगिआर्तो को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में हराया।
     

ज्वाला और अश्विनी ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7, 20-22, 21-10 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीन की याकिओंग हुआंग और जिन्हुआ तांग से होगा।
    

वहीं पुरूष युगल में मनु और सुमीत रेड्डी ने फिलीपीन के पीटर गैब्रियल मैगनाये और अल्विन मोराडा को 21-13, 21-16 से हराया। अब उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त कोरिया के सुंग हयून को और बाएल चोएल शिन से होगा। 
     

समीर वर्मा पुरूष एकल के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता ली चोंग वेइ ने उन्हें 21-11, 21-13 से हराया। इसके साथ ही पुरूष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
    

तीन बार की चैम्पियन और दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की फित्रियानी फित्रियानी से खेलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »