26 Apr 2024, 12:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना इंडिया सुपर सीरिज के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2016 8:37PM | Updated Date: Apr 1 2016 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गत चैम्पियन साइना नेहवाल ने खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और कदम बढाते हुए इंडिया सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सुंग जि ह्यून को मात दी। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने सुंग को 19.21, 21.14, 21. 19 से हराया। इससे पहले भी वह सुंग को पांच बार हरा चुकी है। 
 
साइना की कुछ सहज गलतियों के कारण सुंग ने 8.4 की बढ़त बना ली लेकिन भारतीय धुरंधर ने वापसी की। ब्रेक के बाद साइना ने 14.12 से बढ़त बना ली लेकिन फिर सुंग ने वापसी की। साइना एक बार फिर 17.15 से आगे हो गई लेकिन सुंग ने वापसी करके 18.17 से  बढ़त बनाई। साइना ने इसके बाद गलत लाइन काल किया और फिर शटल नेट में चली गई। पहला गेम सुंग ने जीत लिया। 
 
दूसरे गेम में साइना ने 3.1 से बढत बना ली थी जब सुंग ने अपने दाहिने टखने के उपचार के लिए ब्रेक लिया। मैच बहाल होने पर साइना ने 6.2 की बढत बनाई। सुंग ने 6.6 से वापसी की लेकिन साइना ने ब्रेक तक फिर 11.7 से बढत बना ली। ब्रेक के बाद साइना की बढत 13.8 की हो गई जो बाद में 19.10 की हो गई। साइना ने दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम में खींचा। 
 
निर्णायक गेम में सुंग ने 5.2 की बढत बनाई लेकिन उसकी सहज गलतियों के कारण साइना ने 8.6 की बढत बना ली। सुंग काफी थकी हुई लग रही थी और ब्रेक तक साइना की बढत 11.7 की थी। ब्रेक के बाद सुंग ने लगातार छह अंक लेकर 13.11 की बढत बनाई। एक समय स्कोर 17.17 था लेकिन साइना ने जबर्दस्त खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »