26 Apr 2024, 06:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्यप क्वार्टर फाइनल में, प्रणय ने जोर्गेनसेन को फिर हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2015 7:21PM | Updated Date: Apr 9 2015 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन वह एच एस प्रणय थे जिन्होंने पुरूष एकल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाफ जान ओ जोर्गेनसन को सीधे गेम में हराकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।


कश्यप ने कोरिया के चौथी वरीयता प्रापत सोन वान हो को 21-15, 22-20 से हराया जिसके बाद प्रणय ने फिर से चोटी के खिलाड़ियों को हराने के अपने कौशल का प्रदर्शन किया और डेनमार्क के जोर्गेनसन को लगातार दूसरे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।


विश्व में 14वें नंबर के प्रणय ने पिछले महीने नई दिल्ली में इंडिया सुपर सीरीज में भी जोर्गेनसन को हराया था। उन्होंने आज दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर 21-16, 21-8 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। इस भारतीय ने डेनमार्क के खिलाड़ी को 2013 में जापान ओपन में भी हराया था।


विश्व में 15वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप का अगला मुकाबला फ्रांस के ब्राइस लेवेरडेज से होगा जिन्होंने डेनमार्क के हंस क्रिस्टियन वेटिगन को 21-13 19-21 21-18 से हराया। दूसरी तरफ प्रणय का सामना जापान के विश्व में दसवें नंबर के खिलाड़ी केंटो मोमोटा से होगा। विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें थाईलैंड के तानोग्सक सीनसोमवूनसुक के हाथों 15-21, 20-22 से हार झेलनी पड़ी।


ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन जोड़ी भी महिला युगल में वांग झियोली और यु यांग की तीसरी वरीय चीनी जोड़ी से पार नहीं पा सकी और 22-24, 18-21 से हार गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »