26 Apr 2024, 22:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना विश्व रैकिंग में नंबर दो पर खिसकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2015 6:15PM | Updated Date: Apr 9 2015 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व रैकिंग में कुछ दिन पहले पायदान पर बने रहने के बाद नंबर दो पर फिसल गई।  जारी की गई विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम रैकिंग में वर्तमान ओलंपिक चैंपियन चीन की ली शुरूई ने दोबारा पहला स्थान हासिल कर लिया है।


साइना पिछले हफ्ते पहली बार विश्व रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंचीं थीं लेकिन मलेशिया ओपन सुपर सीरिज के सेमीफाइनल में ली शुरूई से हारने की वजह से सूची में एक स्थान नीचे खिसक गयीं।
   

हैदराबाद की बैडमिंटन खिलाड़ी पिछले महीने इंडिया ओपन का खिताब जीतने के बाद विश्व रैकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी थीं।
   

वह आगे के सत्र की तैयारी के लिए इस समय चल रहे सिंगापुर ओपन में नहीं खेल रही हैं। इसी बीच चोट की वजह से पिछले कुछ समय से खेल से बाहर चल रहीं पीवी सिंधू ने रैंकिंग में नौवां स्थान बनाए रखा।


पुरूषों की रैंकिंग में किदाम्बी श्रीकांत ने चौथा स्थान बनाए रखा और देश के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले पुरूष एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। एचएस प्रणय ने भी अपना 14 वां स्थान बरकरार रखा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता पी कश्यप दो पायदान उपर चढ़कर 15 वें स्थान पर आ गए।
   

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की महिला युगल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी भी महिला युगल में एक स्थान उपर चढ़कर 18वें पायदान पर पहुंच गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »