26 Apr 2024, 20:45:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जयराम सात पायदान चढकर फिर शीर्ष 25 में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2015 4:33PM | Updated Date: Sep 24 2015 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरिया ओपन सुपर सीरिज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम विश्व रैंकिंग में सात पायदान चढकर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने गुरूवार को यह रैंकिंग जारी की। जयराम 60,0000 डाॅलर ईनामी राशि के कोरिया ओपन में उपविजेता रहे थे जिससे उन्हें शीर्ष 25 में फिर जगह बनाने का मौका मिला। वह फाइनल में गत चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग से हार गए थे। वह इस साल रूस ओपन, स्विस ओपन और मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में भी पहुंचे।

इस बीच के श्रीकांत और पारूपल्ली कश्यप पुरूष एकल रैंकिंग में क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर बने हुए हैं। एच एस प्रणय एक पायदान गिरकर 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। महिला एकल में भारतीय स्टार साइना नेहवाल अभी भी शीर्ष पर है जबकि पी वी सिंधू 13वें स्थान पर बनी हुई है।

युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा 11वें स्थान पर बरकरार हैं। मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी पुरूष युगल में 19वें स्थान पर हैं। मिश्रित युगल में कोई भारतीय शीर्ष 25 में नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »