27 Apr 2024, 08:20:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरिया ओपन में सिंधू जीती, कश्यप की हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2015 3:08PM | Updated Date: Sep 16 2015 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने छह लाख डाॅलर ईनामी राशि के कोरिया ओपन सुपर सीरिज टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया जबकि पुरूष एकल में पारूपल्ली कश्यप हारकर बाहर हो गए।

दो बार विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिंधू ने थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन को एक घंटे नौ मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21.19, 21.23, 21.13 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप हालांकि पहले ही दौर में हांगकांग के वेइ नान से 21.17, 16.21, 18.21 से हारकर बाहर हो गए।

महिला युगल में प्रदन्या गादरे और सिक्की रेड्डी को जापान की शिजुका मत्सुओ और मामी नेइतो ने 26.24, 21.9 से मात दी। दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी इंतानोन के खिलाफ सिंधू अब तक तीनों मैच हार चुकी थी लेकिन उसने आज मानसिक दृढता का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। शुरू ही से मुकाबला काफी कठिन था। सिंधू ने पहले गेम में 4 . 2 से बढत बना ली लेकिन इंतानोन ने जल्दी ही वापसी करते हुए 9.6 से बढत कायम की।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »