26 Apr 2024, 10:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जयराम और दो भारतीय युगल जोड़ियां रूस ओपन के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2015 4:43PM | Updated Date: Jul 24 2015 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्लाडिवोस्टक। भारतीय शटलर अजय जयराम ने मलेशिया के वी फेंग चोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके यहां रूस ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय ने पांचवीं वरीय चोंग को 21-15, 21-13 से हराया। उनका अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त टोमी सुगियार्ताे से होगा।
 
अक्षय देवालकर और प्रजाक्ता सावंत की भारतीय जोड़ी ने रोनान लाबर और एमिली लेफेल की चौथी वरीय फ्रांसीसी जोड़ी को 21-18, 21-18 से हराकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी भी अंतिम चार में पहुंच गई है।
 
उन्हें स्थानीय खिलाड़ियों आंद्रेज आशमारिन और वितालिज दुर्किन से वाकओवर मिला। महिला एकल में हालांकि तन्वी लाड का सफर समाप्त हो गया। उन्हें रूस की इवेगेनिया कोस्तेस्काया के हाथों 28-26 13-21 19-21 से हार झेलनी पड़ी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »