26 Apr 2024, 14:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक अप्रैल से महंगी होगी टाटा की कारें, इतने बढ़ेंगे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:46PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने का मन बना लिया है। कंपनी 1 अप्रैल 2018 से अपनी गाड़ियों की कीमत में लगभग 60,000 रुपए तक की वृद्धि कर सकती है। इस फैसले पर कंपनी का कहना है कि बढ़ी लागत खर्च की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी की यात्री वाहन श्रेणी में 2.28 लाख रुपए की जेनएक्स नैनो से लेकर 17.42 लाख रुपए वाली एसयूवी हेक्सा  शामिल है। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन) मयंक पारीख ने कहा, बढ़ी लागत खर्च, बाजार की बदलती परिस्थितियों और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारकों ने हमें कीमत बढ़ाने पर विचार करने के लिए मजबूर किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते लग्जरी कार निमार्ता कंपनी आॅडी ने अपनी गांड़ियों में एक लाख से 9 लाख रुपए तक की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की थी। यह बढोतरी एक अप्रैल से लागू होगी। आॅडी ने भारत उसकी कारें 1 से 9 लाख रुपए तक महंगी हो जाएंगी। बजट में सीमा शुल्क बढ़ाए जाने के चलते यह फैसला लिया गया है। आॅडी इंडिया ने अपने बयान में कहा, केंद्रीय बजट में सीमा शुल्क बढ़ाए जाने की घोषणा के कारण सभी मॉडलों की कीमतें चार प्रतिशत तक बढ़ेंगी। आॅडी देश में एसयूवी क्यू3 (शुरूआती कीमत 35.35 लाख रुपए) से लेकर स्पोर्ट्स कार आर8 ( कीमत2.63 करोड़) तक कई माडल की कारों को बेचती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »