26 Apr 2024, 15:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

होंडा ने नई ‘जैज’ का भारत से दक्षिण अफ्रीका को निर्यात शुरू किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2015 3:07PM | Updated Date: May 24 2015 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक जैज के नए संस्करण को पेश किए जाने से पहले जापानी कार कंपनी होंडा ने अपने राजस्थान के संयंत्र से इस वाहन का दक्षिण अफ्रीका को निर्यात शुरू कर दिया है। अपनी पूर्ण सहायक इकाई होंडा कार्स इंडिया के जरिए भारत में मौजूद कंपनी नई जैज का विनिर्माण टापूकारा संयंत्र में कर रही है। इस संयंत्र में कंपनी अपनी सालाना उत्पादन क्षमता को 1.20 लाख इकाई से 1.80 लाख इकाई करने के लिए 380 करोड़ रूपए का निवेश कर रही है।
    
होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) ज्ञानेश्वर सेन ने से कहा हमने यहां से दक्षिण अफ्रीका को नई जैज का निर्यात पहले ही शुरू कर दिया है। इस वाहन का विनिर्माण हमारे टापूकारा संयंत्र में किया जा रहा है। होंडा के टापूकारा संयंत्र में फिलहाल मध्यम आकार की सेडान सिटी और कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का मुख्य रूप से घरेलू बाजार के लिए उत्पादन किया जाता है। पिछले महीने कंपनी ने मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका को जैज, सिटी, अमेज और ब्रायो का निर्यात किया। कुछ इकाइयों का निर्यात नेपाल को भी किया गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »