26 Apr 2024, 12:33:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा मोटर्स को झटका, जगुआर लैंड रोवर के साथ हुआ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 4:08PM | Updated Date: Mar 7 2018 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की वैश्विक बिक्री फरवरी में 2.6 प्रतिशत घटकर 39,911 इकाई पर आ गई। फरवरी में जगुआर ब्रांड के वाहनों की बिक्री 5.2 प्रतिशत घटकर 11,565 इकाई पर आ गई। कंपनी ने बयान में कहा कि उसके लैंड रोवर वाहनों की बिक्री 1.5 प्रतिशत घटकर 28,346 इकाई रह गई। कंपनी ने कहा कि फरवरी में जगुआर और लैंड रोवर की कुल बिक्री 2.6 प्रतिशत घटकर 39,911 इकाई रह गई, जो पिछले साल इस अवधि में सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थी। बयान में कहा गया है कि चीन में जेएलआर की बिक्री 3.3 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अन्य विदेशी बाजारों में यह 1.5 प्रतिशत ऊंची रही। लेकिन ब्रिटेन में यह 15.2 प्रतिशत घट गई, जबकि यूरोप में 6.9 प्रतिशत नीचे आई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »