26 Apr 2024, 17:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

37% बढ़ी टीवीएस मोटर की बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 6:27PM | Updated Date: Mar 1 2018 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होसुर। दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर ने फरवरी में कुल 2,90,673  वाहन बेचे, तो पिछले वर्ष के समान माह में बिकी 2,11,470 इकाई की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। कंपनी द्वारा गुरूवार को जारी बिक्री के अनुसार, आलोच्य माह में उसके दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,06,247 से 36.2 प्रतिशत बढ़कर 2,80,942 इकाई हो गई। 
 
घरेलू बाजार में उसने इस दौरान 2,30,353 वाहन बेचे जबकि उसने फरवरी 2017 में 1,72,611 वाहनों की बिक्री की थी। स्कूटरों की बिक्री 69,020 इकाई से  35.6 प्रतिशत बढ़कर 93,573 इकाई और मोटरसाइकिल की बिक्री 58,994 इकाई से 92.0 प्रतिशत बढ़कर 1,13,296 इकाई हो गई। 
 
तिपहिया वाहनों की बिक्री 5,223 से 86.3 प्रतिशत बढ़कर 9,731 इकाई हो गई। आलोच्य माह में कंपनी का कुल निर्यात 38,215 से 53.2 प्रतिशत बढ़कर 58,564 इकाई हो गया । दोपहिया वाहनों का निर्यात 33,636 इकाई से 50.4 प्रतिशत बढ़कर 50,589 इकाई हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »