26 Apr 2024, 06:35:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टोक्यो मोटर शो में सुजुकी ने किया नई स्विश का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 5:48PM | Updated Date: Oct 26 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जापान की वाहन निर्माता कम्पनी सुजुकी ने अपने ऑल न्यू 125 सीसी स्कूटर स्विश का खुलासा 2017 टोकियो मोटर शो के दौरान किया है। आपको बता दें पिछले साल BS-IV नार्म्स के भारत में लागू होने के बाद इस स्कूटर के पुराने मॉडल को भारतीय बाजार से हटा लिया गया था। लेकिन अब कंपनी दोबारा से स्विश के जरिए ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने का न बनाए हुए है।

फ्रंट डिस्क ब्रेक
 
10 इंच साइज के अलॉय व्हील्स के साथ सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक लगाई गई है जो तेज रफ्तार पर भी इसे आसानी से रोकने में मदद करेंगी। इसके रियर में LED यूनिट लगा है जो इसे बाजार में मौजूद बाकी के स्कूटर्स से अलग बनाता है फिलहाल इस स्कूटर की कीमत को लेकर कम्पनी ने कोई जानकारी नहीं दी है उम्मीद की जा रही है कि इस स्कूटर को जल्द ही सुजुकी भारत में भी उपलब्ध करवाएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »