26 Apr 2024, 11:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए फीचर्स के साथ महिंद्रा KUV100 NXT लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 3:02PM | Updated Date: Oct 10 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा ने KUV100 एसयूवी का नया अवतार, KUV100 NXT भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 4.39 लाख रुपए रखी गई है। पेट्रोल और डीजल, दोनों ऑप्शंस के साथ यह उपलब्ध होगी और इसके पांच वैरियंट्स बाजार में आएंगे। महिंद्रा ने केयूवी100 को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की यह एंट्री लेवल एसयूवी बाजार में खास छाप नहीं छोड़ सकी थी। KUV100 NXT के रेग्युलर मॉडल के मुकाबले इस नये मॉडल की डिजाइन में प्रमुख बदलाव किए गए हैं। इसका ओवरआल अपीयरेंस चेंज हो गया है। हेडलैम्प्स को नया डिजाइन दिया गया है। फ्रंट बम्पर को कन्वेंशनल डिजाइन से स्पॉर्टी क्रॉसओवर लुक दिया गया है। अलॉय वील्ज और इनके कवर्स के डिजाइन को बदला गया है। रियर टेल लैम्प्स पहले के मुकाबले अधिक चौड़ी हैं और अब इसमें सिल्वर का भी प्रयोग किया गया है।
 
महिंद्रा KUV100 NXT एक 6 सीटर एसयूवी है। हालांकि, डिमांड करने पर आपको इसका 5 सीटर मॉडल भी मिल जाएगा। इसके कैबिन को पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा नहीं बदला गया है। हालांकि, अब नये मॉडल में 7.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह आपको इसके टॉप मॉडल में मिलेगा। KUV100 NXT में ऐल्युमिनियम का 1.2 लीटर सीरीज इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 82bhp/114Nm की पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 77bhp/ 190Nm पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों ही इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लैस हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »