26 Apr 2024, 11:47:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा लाई पहला ड्राइवरलेस ट्रैक्टर, टैबलेट से होगा कंट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 1:10PM | Updated Date: Sep 20 2017 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश का पहला ड्राइवरलेस ट्रैक्टर पेश किया है। इस ट्रैक्टर को टैबलेट के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। यह अपने आगे आने वाले अवरोधों का पता लगाने में भी सक्षम होगा। इस ट्रैक्टर को चेन्नई स्थित महिंद्रा रिचर्स वैली में विकसित किया गया है। इस ट्रैक्टर को ना सिर्फ भारत में बल्कि यूएसए और जापान जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जाएगा। कंपनी की योजना इस तकनीक का इस्तेमाल 20 HP से लेकर 100 HP तक की रेंज वाले ट्रैक्टर्स में करने की है। 
 
इस ड्राइवरलेस ट्रैक्टर में नई तकनीक के साथ कई यूनीक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। ट्रैक्टर में autosteer फीचर दिया गया है जो जीपीएस आधारित तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ट्रैक्टर को सीधी लाइन में चलाता है। इसमें auto-headland टर्न फीचर दिया गया है जो खेत में जुताई करते हुए सही समय पर ट्रैक्टर को मोड़ देता है, इसके लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं। ट्रैक्टर के auto-implement लिफ्ट फीचर का इस्तेमाल भी खासकर जुताई के समय होगा। यह पीछे लगे टूल को लाइन खत्म होने पर ऊपर उठा लेता है और अगली लाइन की शुरुआत में फिर नीचे कर देता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »