26 Apr 2024, 10:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा टियागो का इ‍लेक्ट्रिक वैरिएंट पेश, फुल चार्ज में चलेगी 100 किमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2017 5:50PM | Updated Date: Sep 16 2017 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा कंपनी ने लॉ कार्बन व्हीकल 2017 इवेंट के दौरान कार टियागो के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल को टाटा ने यूरोपियन टेक्निकल सेंटर में तैयार किया है। टाटा मोटर्स ने इंडिका विस्टा इलेक्ट्रिक और बोल्ट इलेक्ट्रिक को भी तैयार किया है। इन कारों को भी एलसीवी 2017 इवेंट में पेश किया गया। इन कारों को भी एलसीवी 2017 इवेंट में पेश किया गया। टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक मॉडल की बात करे तो इसमें बैटरी के जरिए पावर सप्लाई होगी।

कंपनी के अनुसार इस में लगभग 115 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इस में सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन आएगा। एक फुल चार्ज में टाटा की यह कार 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगी। बोल्ट इलेक्ट्रिक की तरह इसमें पीछे वाली सीटों के नीचे की तरफ बैटरी को फिट किया गया है। रेग्युलर टियागो के डीजल वर्जन से यह लगभग 40 किलो और पेट्रोल वर्जन से लगभग 20 किलो वजन में कम है। कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंचने में सिर्फ 11 सेकंड का समय लगेगा। भारत सरकार इलेक्ट्रिक कारों को प्रोत्साहित कर रही है ऐसी स्थिति में कंपनी इस कार को भारत में लांच कर सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »