27 Apr 2024, 00:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा ने लॉन्च किया इकोफ्रेंडली ई-अल्फा मिनी रिक्शा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 12:04PM | Updated Date: Sep 10 2017 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ई-रिक्शा के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने e-Alfa Mini नाम की ई-रिक्शा लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस ई-रिक्शा को कोलकाता, लखनऊ और देश के अलग-अलग हिस्सों में भी बेचा जाएगा। खास बात है कि यह ई-रिक्शा एक बार चार्ज होकर 85 किमी. का सफर तय कर पाएगी। ई-रिक्शा की अधिकतम स्पीड 25 kmph की दी गई है।ई-एल्फा मिनी में 120 Ah की बैटरी और 1000 W की मोटर दी गई है।
 
मंहिंद्रा का कहना है कि इस ई-रिक्शा को लॉन्चिंग से पहले एक लाख किलोमीटर तक टेस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी और इंट्रा-सिटी मूवमेंट के लिहाज से बनाया गया है। इस ई रिक्शा की कुल क्षमता पांच लोगों की है और इसे भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी इसे खरीदने के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी करेगी ताकि इसे कम डाउन पेमेंट व  कम ईएमआई के साथ खरीदा जा सके।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »