26 Apr 2024, 19:57:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लैंड रोवर ने शुरू की नई डिस्कवरी की बुकिंग, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 11:18AM | Updated Date: Aug 10 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की सहयोगी इकाई जगुआर लैंड रोवर ने लैंड रोवर डिस्कवरी की पांचवीं पीढ़ी की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68.05 लाख रुपए होगी। कंपनी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि ये नई डिस्कवरी कार देश में बिक्री के लिए नवंबर 2017 से उपलब्ध होगी। इसे कंपनी के 25 अधिकृत विक्रेताओं के पास जाकर या आॅनलाइन बुक किया जा सकता है।
 
बता दें कि नई डिस्कवरी में डीजल एवं पेट्रोल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। कार में 3.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल वी6 इंजन लगा है, जो कार को 340एचपी की  ताकत और 450 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। वहीं 3.0 लीटर का वी6 डीजल इंजन कार को 285 एचपी और 600 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों ही इंजन के साथ फोर व्हील ड्राइव और 8 स्पीड आॅटो गियरबॉक्स दिया है। कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.03 करोड़ तक जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »