27 Apr 2024, 01:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीएसटी से गिरे कई गाड़ियों के दाम - अब रेनो ने भी सस्‍ते किए अपने वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 5:19PM | Updated Date: Jul 5 2017 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी रेनो इंडिया ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मद्देनजर अपने वाहनों की कीमतों में सात फीसदी की कटौती करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि जीएसटी की वजह से कीमतों में सात फीसदी की कटौती की जा रही है। इससे क्विड क्लिंबर एएमटी की कीमतों में 5,200 रुपए से लेकर 29,500 रुपए तक की कमी आएगी।
 
इसी तरह से डस्टर आरएक्सजेड एडब्ल्यूडी की कीमतों में 30,400 रुपए से 1,04,700 रुपए और लॉजी स्पेटवे आरएक्सजेड (सात सीट) की कीमतों में 25,700 रुपए से 88,600 रुपए तक की कमी आई है। कंपनी ने कहा कि वाहनों की कीमतों में मॉडल और राज्यों के अनुसार कमी में अंतर हो सकता है। रेनो इंडिया फ्रांस की कंपनी रेनो एसएएस की इकाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »