26 Apr 2024, 07:09:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्कोडा भारत में उतारेगी नई फेसलिफ्ट ऑक्टाविया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 2:00PM | Updated Date: Jun 14 2017 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्कोडा भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय कार आॅक्टाविया का फेसलिफ्ट अवतार उतारने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार कंपनी अपनी इस नई कार को अगले महीने के दूसरे सप्ताह में 10 जुलाई को लांच कर सकती है। आॅक्टाविया के फेसलिफ्ट वर्जन के साथ कंपनी एक बार फिर अपने बिक्री के आंकड़ों में सुधार की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कंपनी नई आॅक्टाविया में इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक फेसलिफ्ट आॅक्टाविया में स्कोडा कई खास और प्रीमियम फीचर्स जोड़ सकती है। नई कार में आॅल एलईडी लाइट्स मिल सकती हैं। इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी पेट्रोल में 1.4 लीटर और 1.8 लीटर इंजन के विकल्प आ सकते हैं। वहीं डीजल इंजन 2.0 लीटर का हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »