26 Apr 2024, 15:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने भारत में किया कामकाज शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 10:05AM | Updated Date: Apr 11 2017 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू की दो-पहिया इकाई बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने आधिकारिक रूप से भारत में कामकाज शुरू कर दिया है। इससे पहले, कंपनी आयातकों के जरिए काम कर रही थी जिनके मुंबई और नई दिल्ली में बिक्री केंद्र थे। बीएमडब्ल्यू मोटोराड के एशिया, दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र के प्रमुख दीमित्रिस रैपटिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस देश में काफी संभावना देखते हैं और हम बीएमडब्ल्यू की अनुषंगी के रूप में बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया को पेश कर खुश हैं।’’ फिलहाल बीएमडब्ल्यू मोटोराड टीम और डीलर नेटवर्क गठन करने की प्रक्रिया में हैं। शिवपदा रे को संगठन का प्रमुख पहले ही बनाया जा चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »