27 Apr 2024, 04:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिनिर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने विभिन्न मॉडल की अपनी कारों की कीमत में तत्काल प्रभाव से 8014 रूपए तक की वृद्धि कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी विभिन्न श्रेणियों की कारों की कीमत में तत्काल प्रभाव से वृद्धि की गई है। दिल्ली में शोरूम पर यह वृद्धि 1500 से 8014 रूपए तक की है।

बयान के कीमत बढ़ाने का फैसला कच्चेमाल, परिवहन और प्रशासनिक लागतों में बढ़ोतरी के कारण किया गया है। कंपनी छोटी कार आल्टो-800 से प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस मॉडल तक की बिक्री करती है, जिनकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 2.45 लाख रूपए से 12.03 लाख रूपए तक है।

कंपनी ने पिछले साल अगस्त में एसयूबी विटारा ब्रेजा के दाम 20,000 रूपए और बलेनो के दाम 10,000 रूपए बढाए थे। इसके अलावा कुछ अन्य माडलों के दामों में 1,500-5,000 रूपए तक की वृद्धि की गई थी। हुंदै,महिंद्रा और अन्य कार विनिर्माताओं ने भी लागत और विनिमय दर के प्रभाव की बात करते हुए जनवरी से कीमत वृद्धि की घोषणा की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »