26 Apr 2024, 12:59:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिंद्रा ने पेश की 14 लाख रुपए में नई हाइब्रिड स्कोर्पियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2016 10:50AM | Updated Date: Jul 21 2016 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने स्कॉर्पिया मॉडल का नई पीढ़ी का हाइब्रिड संस्करण पेश किया। इसकी कीमत 9.74 लाख  से 14.01 लाख रुपए (नवी मुंंबई के शोरूम में कीमत) के बीच है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संस्करण में कंपनी ने ‘बुद्धिमता पूर्ण हाइब्रिड’ तकनीक इस्तेमाल किया है जो गाड़ी की ईंधन खपत को सात प्रतिशत तक कम करती है क्योंकि यह इंजन को गति बढ़ाने के दौरान इलैक्ट्रिक शक्ति प्रयोग करने में मदद करती है।

साथ ही इसमें स्वत: इंजन बंद करने की तकनीक लगाई गई है जो गाड़ी के खड़े रहने की स्थिति में इंजन बंद कर देती है और दुबारा चालू करने के लिए ब्रेक उर्जा का प्रयोग करती है अन्यथा यह उर्जा बेकार ही चली जाती थी। कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी  प्रवीण शाह ने कहा कि ईंधन खपत कम करके नई ‘बुद्धिमता पूर्ण हाइब्रिड’ स्कोर्पियो के मालिक एक बेहतर स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण करने में मदद करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »