26 Apr 2024, 19:07:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारूति ने आल्टो 800 का उन्नत संस्करण पेश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2016 11:07AM | Updated Date: May 19 2016 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारति सुजुकी इंडिया ने अपनी शुरुआती हेचबैक कार ऑल्टो 800 का उन्नत संस्करण बुधवार को पेश किया। इसकी कीमत दिल्ली शोरूम में 2.55 लाख रुपए से 3.76 लाख रुपए होगी।
     
कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस माडल की उर्जा दक्षता को सुधारा गया है। आल्टो 800 अब 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर (पेट्रोल) का माइलेज देगी जो कि पुराने संस्करण की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत का सुधार है।
    
इसके अनुसार सीएनजी वाली ऑल्टो 800 अब 33.44 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देगी जो कि लगभग 10 प्रतिशत बेहतर है। उल्लेखनीय है कि आल्टो लगभग 12 साल से देश का सबसे अधिक बिकने वाला कार माडल है। तीस लाख से अधिक बिक्री की उपलब्धि हासिल करने वाला यह एकमात्र भारतीय कार ब्रांड है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »