26 Apr 2024, 10:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिन्द्रा ने युवो ट्रैक्टर के पांच माडल मध्य प्रदेश में पेश किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2016 5:28PM | Updated Date: Apr 12 2016 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कृषि उपकरण ईकाई ने युवो ब्रांड ट्रैक्टर के पांच मॉडल आज मध्य प्रदेश के बाजार में पेश किए। ये ट्रैक्टर 30 से 45 एचपी की क्षमता के हैं। महिन्द्रा एंड महिद्रा लिमिटेड की कृषि उपकरण इकाई के विपणन प्रमुख रविद्र शहाने ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा युवो ट्रैक्टर प्रगतिशील किसानों की बढ़ती आवश्यकताएं पूरी करेगा। युवो किसानों की आय एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा युवो रेंज पांच मॉडल 265डीआई (32एचपी), 275 डीआई (35एचपी), 415 डीआई (40एचपी), 475डीआई (42एचपी) और 575डीआई (45एचपी) में उपलब्ध है। यह महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओड़िशा सहित देश के 15 राज्यों में बिक्री की लिये उपलब्ध होंगे।

भोपाल में इसकी शुरूआती कीमत 4.57 लाख रूपए तय की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्णत: नये प्लेटफार्म पर निर्मित और इंडस्ट्री के पहले 12एफ, 3आर फुल कॉन्स्टैंट मेश गियरबाक्स युक्त महिंन्द्रा युवो बहु उपयोगी हैं। इसका उपयोग 30 अलग- अलग कृषि कार्यो में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें उच्च भरा उठाने की क्षमता वाली हाइड्रोलिक प्रणालियां लगी हुई हैं, जो इसे कई तरह के कृषि एवं ढुलाई कार्यो के लिए उपयुक्त बनाती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »