26 Apr 2024, 10:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मारूति सुजुकी को 2016-17 में बिक्री दहाई अंक में बढ़ने की उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2016 9:08PM | Updated Date: Mar 21 2016 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया को नए माॅडलों के बल पर अगले वित्त वर्ष में बिक्री दहाई अंक में बढ़ने की उम्मीद है। 
 
मारूति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ केनिचि आयुकावा ने यहां जेडी पाॅवर के एक पुरस्कार वितरण समारोह में संवाददाताओं को बताया, अगले वित्त वर्ष में हम बिक्री दहाई अंक में बढ़ने की उम्मीद है। जहां तक उद्योग का संबंध है, बिक्री में वृद्धि 5-10 प्रतिशत की हो सकती है।
 
उन्होंने कहा,  बलेनो और विटारा ब्रेजा जैसे नए माॅडलों की बिक्री वृद्धि में अहम भूमिका होगी। विटारा ब्रेजा की बिक्री अगले वित्त वर्ष में ही जोर पकड़ेगी। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी में कंपनी की बिक्री 10.1 प्रतिशत बढ़कर 12,99,903 इकाइयों की रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »