27 Apr 2024, 02:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाएगी मारुति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2016 2:02PM | Updated Date: Feb 19 2016 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने गुड़गांव और मानेसर के मौजूदा संयंत्रों में उत्पादन बढ़ाएगी। हालांकि, कंपनी का नया गुजरात संयंत्र अगले साल चालू होने की उम्मीद है। 
 
कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने यहां कहा,  अस्थायी रूप से क्षमता में कुछ कमी हो सकती है। गुजरात संयंत्र अगले साल चालू हो रहा है।  पिछले तीन साल से मारुति बिक्री में दो अंकीय वृद्धि दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वजह से कंपनी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने गुड़गांव और मानेसर कारखानों में उत्पादन बढ़ाना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि 2015-16 में मारुति की बिक्री 14.5 लाख इकाई रहेगी। अगले वित्त वर्ष में यह 8 से 9 प्रतिशत बढ़कर 15.5 लाख इकाई हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर चल रही बहस में डीजल इंजनों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि कारों की तुलना में दोपहिया अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। लेकिन उनको निशाना नहीं बनाया जाता।  भार्गव ने दिल्ली सरकार की सड़क से भीड़भाड़ कम करने के लिए सम विषम योजना पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ज्यादा उचित होता कि इसके बजाय भीड़भाड़ कर लगाया जाता। आप कारों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लगा सकते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »