02 May 2024, 03:18:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मारति वाहन प्रदर्शनी में पेश करेगी वितारा ब्रेजा, इग्निस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2016 4:06PM | Updated Date: Jan 15 2016 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मारति सुजुकी इंडिया वाहन प्रदर्शनी में काम्पैक्ट एसयूवी वितारा ब्रेजा, हैचबैक कॉन्सेप्ट हैचबैक इग्निस और बलेनो आरएस के साथ एक नई पीढ़ी के वाहन का प्लेटफार्म पेश करेगी। वितारा ब्रेजा पहला माडल है जिसका विकास एक भारतीय इंजीनियर के नेतृत्व वाली टीम ने किया है। एमएसआई के मुख्य अभियंता सीवी रमण ने इस परियोजना का नेतृत्व किया है।

 

कंपनी ने कहा कि वह अगले महीने होने वाली वाहन प्रदर्शनी के कुछ सप्ताह बाद इस माडल को पेश करेगी। मारति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा नए माडल और कांसेप्ट के अलावा मारति सुजुकी इंडिया लिमिटेड नई पीढ़ी के वाहन प्लेटफार्म और एक नया ईंजन पेश करेगी। इससे कंपनी की प्रौद्योगिकी की संभावना और आगे बढ़ेगी जिसमें हाल के वर्षों में तेजी आई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »