26 Apr 2024, 18:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिंद्रा ने पेश की 4.42 लाख रूपए की एसयूवी ‘केयूवी100’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2016 3:53PM | Updated Date: Jan 15 2016 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चाकन। वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा ने विशेष तौर पर पहली बार कार खरीदने वालों और युवाओं को ध्यान में रखकर एक काम्पैक्ट एसयूवी केयूवी 100’ पेश की है जिसकी कीमत 4.42 लाख रूपए (पुणे के शोरूम में) है। यह पेट्रोल खंड में कंपनी की पहली कार है। कंपनी ऐसे खरीदारों को ध्यान में रख रही है जो मारति सुजुकी की स्विफ्ट और हुंदै की ग्रैंड आई10 जैसी हैचबैक एसयूवी खरीदना चाहते हों।

 

महिंद्रा ने इस बात पर जोर दिया कि केयूवी100 की कीमत 4.42 लाख रूपए से 6.76 लाख रूपए के बीच है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयंका ने कहा कि पिछले चार साल से एसयूवी विनिर्माण की प्रकिय्रा चल रही थी। मुख्य कार्यकारी प्रवीण शाह ने कहा कि उसने परियोजना में 1,200 करोड़ रूपए का निवेश किया है। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 2002 में स्कॉर्पियो पेश करना कंपनी के लिए पहला मोड़ था और केयूवी100 दूसरा।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »