26 Apr 2024, 07:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

जगुआर ने लॉन्च की नई एसयूवी इवोक, कीमत 47 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2015 12:19PM | Updated Date: Nov 20 2015 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारत में असैम्बल हुई नई लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर इवोक (Range Rover Evoque) को लांच किया है। नई इवोक में स्टाइल, ग्लैमर, लक्जरी और स्टेटस को बरकरार रखने के लिए नए डिजाइन तत्व और टैक्नोलॉजी दी गई है।

चार वेरिएंट्स में आने वाली नई इवोक में 2.2 लीटर, 4 सिलैंडर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 3,500 rpm पर 140 kW की ताकत पैदा करता है।

नई इवोक की कीमत 47.1 लाख और 63.2 लाख रुपए (एक्स शोरूम मुम्बई) के बीच है। ग्राहकों को तीन साल का सर्विस प्लान या तीन साल अथवा 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाएगी।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष रोहित सूरी ने कहा कि इवोक को पेश किए जाने के बाद से इसने उद्योग में कई बेंचमार्क स्थापित किए हैं और 2016 के माडल को उतारे जाने के साथ हमें विश्वास है कि इसकी सफलता जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, हमें नए इवोक के लिए लांचिंग से पहले ही 125 बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। आशा है कि जेएलआर ब्रांडों को लेकर यह भरोसा आगे भी बना रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »