26 Apr 2024, 12:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मारूति ने लॉन्च की बलेनो हैचबैक, कीमत 4.99 लाख से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2015 8:47PM | Updated Date: Oct 26 2015 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हैचबैक यानी बिना डिक्की वाली कारों के बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने के लिए मारति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने बजार में बलेनो हैचबैक पेश की जिसके विभिन्न संस्करणों की कीमत दिल्ली में 4.99 रुपए से 8.11 लाख रुपए के बीच है।
   
यह वाहन कंपनी के मानेसर (हरियाणा) संयंत्र में विनिर्मित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मारति और इसके भागीदारों ने इस मॉडल के विकास पर 1060 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एस क्रास के बाद नेक्सा बांड शोरम का यह दूसरा मॉडल है। इसमें मनोरंजन के लिए एपल का कारप्ले लगा है। एपल की इस प्रणाली वाली यह देश की पहली कार है।
   
पेट्रोल संस्करण की बलेनों का औसत 21.4 किलो मीटर प्रति लीटर तथा डीजल संस्करण का 27.39 किलो मीटर प्रति लीटर है। नई बलेनों का पेट्रोल के अलग अलग संस्करण 4.99-7.01 लाख रुपए तथा डीजल संस्करण 6.16 लाख से 8.11 लाख रुपए के बीच के हैं। इसी तरह पेट्रोल इंजन वाला आटोमैटिक संस्करण 6.76 लाख रुपए का जिसमें सपाट बदलने वाला ट्रांसमिशन (सीबीटी) लगा है।
   
एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी केनीची आयुकावा ने इस अवसर पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘बलेनो वास्तविक रूप से वैश्विक मॉडल है। यह न कवेल भारत बल्कि पूरी दुनिया में हमारे ग्राहों को संतुष्ट करेगा।’ उन्होंने कहा कि इस मॉडल में डिजाइन की बारीकी और प्रौद्योगिकी की खूबियां शामिल की गई है।
   
उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी है कि यह माडल भारत से जापान में निर्यात किया जाएगा और इस तरह यह एमएसआई के इतिहास में एक नया अध्याय खोलने जा रहा है।’ इस माडल को 100 देशों में बेचने की योजना है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »