26 Apr 2024, 06:06:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक बार चार्ज करने पर 180 km दौड़ेगी ये धमाकेदार बाइक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 3:15PM | Updated Date: Aug 29 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की प्रमुख दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाइक RV400 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है और लंबे इंतजार के बाद आज बुधवार को यह बाइक ऑफिशियली लॉन्च कर दी जाएगी। Revolt RV400 भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इलेक्ट्रिक बाइक है। दिल्ली और पुणे में Revolt RV400 की प्री-बुकिंग्स कापी पहले से चल रही हैं। खास बात यह है दोनों इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज करने 180 किमी तक दौड़ सकती है। इको मोड में यह बाइक 25 किमी की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है।
 
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने एम्बेडेड 4G सिम कार्ड का प्रयोग किया है। जो कि हर वक्त बाइक को इंटरनेट से कनेक्ट रखती है। इस बाइक में कंपनी ने कम्पलीट LED लाइटिंग दी गई है। कंपनी ने Revolt RV 400 में मल्टीपल साउंड एग्जॉस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया है।, जो बाइक से अलग अलग साउंड प्राप्त कर सकते हैं। इसके मोबाइल एप्लिकेशन में अलग अलग साउंड का विकल्प दिया गया है इसके अलावा आप बाइक के साउंड को डाउनलोड कर के भी उसे बदल सकते हैं।
 
Revolt RV400 को लांच करने के दौरान कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा कि, हमने इस बाइक को कॉलेज जाने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। हालांकि इसका प्रयोग कोई भी कर सकता है लेकिन इसके पेमेंट प्लॉन को विशेषकर युवाओं को ही ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बुकिंग के लिए महज 1,000 रुपये जमा करने होंगे और कंपनी इस बाइक के लिए डाउन पेमेंट के तौर पर एक भी रूपया नहीं ले रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »