19 Mar 2024, 08:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यामाहा ने लॉन्च की ये नई शानदार बाइक - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 12:40PM | Updated Date: Aug 20 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यामाहा ने अपनी रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल रेंज में एक नई बाइक XSR 155 को लॉन्‍च किया है। इन रेट्रो क्लासिक मोटोसाइकल्स को उनके ख़ास फीचर्स और मॉडर्न डिज़ाइन के लिए प्रसिद्धि मिली है। बता दें कि कंपनी ने XSR 155 बाइक को थाईलैंड में पेश किया है। इसकी शुरूआती कीमत 2.1 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इसे जल्द ही इंटरनेशनल मार्किट में लॉन्च करने वाली है।
 
यामाहा XSR 155 YZF-R15 V3 प्लेटफॉर्म पर डिज़ाइन की गई है। डिज़ाइन के मामले में XSR 155 बाइक MT15 से मिलती-जुलती है। इस नई बाइक में चेसिस , इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फ्रंट फोक , रियर मोनीशॉक , इंजन और कंपोनेंट्स अटैच्ड हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें एबीएस, अलॉय व्हील्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैम्प्स और स्लीपर क्लच मिलता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »