26 Apr 2024, 09:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हुंदै की कारें अगस्‍त से हो जाएंगी 30,000 रूपए तक महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2015 3:35PM | Updated Date: Jul 25 2015 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया एसयूवी क्रेटा को छोड़कर अपने सभी मॉडलों के दाम अगले महीने से 30,000 रपये तक बढ़ा देगी। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें एक अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी। कंपनी भारत में छोटी कार इयॉन, आई-10, सेडान कार वेरना और सोनाटा एवं प्रीमियम एसयूवी सांता फे की बिक्री करती है जिनकी कीमत 3.08 लाख रूपए से  30.21 लाख रूपए के बीच है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए दाम बढ़ाना आवश्यक हो गया है। हम लागत वृद्धि का ज्यादातर भार खुद वहन करते रहे हैं, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण बाजार के माहौल में हम मूल्यवृद्धि पर विचार करने को बाध्य हैं। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरूआत में क्रेटा पेश किया जिसका आमंत्रण मूल्य 8.59 लाख रूपए  से 13.6 लाख रूपए  के बीच है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »