27 Apr 2024, 01:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पिता-पुत्र में हो विरोध तो अपनाएं ये उपाय...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 5:50PM | Updated Date: Mar 28 2015 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 पिता-पुत्र के बीच में विरोध जग-जाहिर है। आजकल इस विरोध का स्वरूप बहुत उग्र होता जा रहा है। यह विरोध परिवारमें शांति भंग करने के साथ-साथ अन्य अनेक समस्याएं उत्पन्न करता है। इनसे बचने के लिए निम्न उपाय अत्यंत कारगर साबित होते हैं- 

- यदि पिता की ओर से विरोध है तो आप रविवार से पुत्र के हाथों यह उपाय करवाएं। इसमें आप सवा किलों गुड़ बहते जल में प्रवाहित करवा दें। यह उपाय लगातार तीन रविवार करना है। 

- यदि पिता प्रत्येक शनिवार को पीपल में मीठा जल और सरसों के तेल का दीपक अर्पित करे तो पिता पुत्र के बीच के अवरोध दूर हो जाते हैं। यदि पीपल पर सरसों का तेल की धार भी अर्पित करें तो यह समस्या बहुत ही जल्दी समाप्त होती है। 

- पुत्र के हाथों नियमित रूप से गुड़ मिश्रित जल सूर्यदेव को अर्पित करवाना चाहिए। 

- रविवार को पुत्र यदि पिता को कोई वस्तु उपहार दे तो भी समस्या का समाधान जल्दी होता है। 

- शनिवार को पिता यदि पुत्र को कोई वस्तु उपहार में दे तो भी समस्या का समाधान होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »