होलिका दहन के बाद शुरू होती है होली की मस्ती यानी रंग खेलना। कहा जाता है कि होली के दिन कुछ रिवाज या काम होते हैं जिन्हें करने से भाग्य को चमकाया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो ये काम करने से साल भर हमेशा सुख समृद्धि रहती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही चार कामों के बारे में जिन्हें करने भाग्य में यश, सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। परंपराओं की मानें तो होली खेलने से पहले सबसे पहले भगवान के तिलक लगाकर घर के बड़ों के तिलकर लगाकर चरण स्पर्श किए जाते हैं। उनका आशीर्वाद लेकर ही होली खेली जाती है।
इस दिन हर तरह का वैर-भाव मिटाकर सभी से गले मिलना चाहिए। कहा जाता है कि अतिथि देवों भवो, इसलिए होली के दिन जो भी मेहमान आए तो उसे बिना खिलाए घर से जाने नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि इस ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है कि होली पर बहुत से टोटके होते हैं इसलिए होलिका दहन वाले दिन सफेद खाने की चीजों का सेवन कोशिश करके नहीं करना चाहिए। होली के धन और यश पाने के लिए गेंहू की बालियों को होलिका दहन के समय भूनना चाहिए और इसके बाद सभी के घर देकर आनी चाहिए।