भविष्य जानने की सबसे अधिक प्रचलित विद्याओं में हस्तरेखा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। हाथों की रेखाओं का अध्ययन करने पर किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मस्तिष्क रेखा, विवाह रेखा, सूर्य रेखा, बुध रेखा, भाग्य रेखा आदि। हर एक रेखा हमारे विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताती है। लेकिन आज हम बात कर रहे है आपके हाथ में धन योग है या नहीं। साथ ही किस उम्र में धन लाभ की संभावनाएं हैं।
आइए जानते हैं इस बारे में….
1. हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो। त्रिकोण का चिन्ह बना हो। ऐसे तीनों लक्षण हथेली पर एक साथ पाया जाना धन के मामले में शुभ संकेत करता है। समय-समय पर अचानक धन का लाभ मिलता रहता है।
2. भाग्यरेखा हथेली के अंत स्थान यानी मणिबंध से शुरू हो रही हो। साथ ही शनि पर्वत तक पंहुच रही हो। साथ ही भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यवसाय में सफलता मिलने की ओर संकेत करता है। व्यवसाय से धन लाभ होने का योग बनता है।
3. हथेली पर पाए जाने वाले ये दो लक्षण धन के मामले में लाभ करवाने वाले माने गए हैं। ऐसी रेखाओं के साथ जीवन रेखा से उदय होने वाली भाग्य रेखा कई भागों में बंटी हो यानी शाखायुक्त हो तब अपार धन संपदा का मालिक बनने का योग होता है।
4. हथेली भारी और फैली हुई हो। उंगलियां कोमल और नरम हो। ऐसी हथेली होने से बहुत धनवान होने का योग बनता है।
5. हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास आकर दो या इससे अधिक रेखाएं आकर ठहरती हैं, तो अनेक तरफ से धन और सुख लाभ करवाने वाली होती है।
6. शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो। जीवन रेखा सही तरीके से घुमावदार हो। ये लक्षण हथेली में होने से धनवान बनाते हैं।
कब शुरू होगा धन का आगमन
अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही है, तो यह संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब यह भी है कि आपके जीवन में धन का आगमन विवाह के बाद तेजी से होगा।
अंगूठे के पास से निकलकर रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो इसका मतलब है कि आप अपने परिवार के सदस्यों की पैतृक संपत्ति किसी स्त्री के सहयोग से प्राप्त कर सकते हैं।