आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा। अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभ रंग सफ़ेद है। आप पिछले कुछ समय से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं या लगातार बाहर खा रहे हैं।आज आपके पेट को इसकी कीमत चुकानी होगी। आपको दर्द हो सकता है। फिर भी आराम से रहें, घर का बना साधारण खाना खाएं। पानी अधिक पीयें। जल्दी ही आप अच्छा महसूस करेंगे। अल्कोहल से बचें। दांतों का ध्यान रखें। दिन में दो बार ब्रश करना अच्छा रहेगा।
हर एक आदमी अपने आप में अलग है और खुद को सारी संभावनाएं तलाश करना चाहता है लेकिन आप अपने पार्टनर को ऐसा करने से रोक रहे हैं। आपको ऐसा लगता है कि कुछ अलग करने की कोशिश में वे कुछ महत्वपूर्ण खो देंगे और जो जोखिम वह उठाना चाहते हैं, उसमें सफलता नही मिल पाएगी। उन्हें आपके सहयोग की बहुत जरूरत है। अगर सहयोग में रोमांस का तड़का भी लगा सकें तो बहुत ही अच्छा होगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है। आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे। अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा।