26 Apr 2024, 10:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:22AM | Updated Date: Oct 6 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। आज स्वस्थ्य सम्बन्धी छोटी समस्याओं से बचकर रहें। अगर आप समय पर ध्यान नही देंगे तो उपयुक्त सावधानी की कमी के कारण एक छोटी सी समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप अब भी स्थिति संभाल सकते हैं तो आप भविष्य में किसी भी परेशानी से तो बच ही सकते हैं। घरेलू उपाय आजमाने की बजाय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।आपको अपनी डाइट में बदलाव करने भी जरूरी हैं।

आप सामने वाले को अपनी हंसी मजाक से प्रभावित करना चाह रहे हो लेकिन या तो वह आपसे प्रभावित नही होगा या फिर आप पर यह बात जाहिर नही होने देगा। शायद आपको उस पर प्रभाव जमाने के लिए कोई और तरीका ढूँढना पड़ेगा। जिसे आप किसी का दिल जीतने का सबसे अच्छा तरीका समझते हैं ,हो सकता है सामने वाले को पसंद न आये, इसीलिए जरुरत पड़ने पर उसमें बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। आज आप जो भी कार्य करेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आप एक प्रतियोगी परीक्षा में बैठे थे तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज का दिन पदोन्नति या अधिक जिम्मेदारी लेने के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श आरंभ करने के लिए उपयुक्त है। आपको इस बहुत ही अनुकूल दिन का लाभ लेने के लिए अपने सभी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »