26 Apr 2024, 20:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 2:56AM | Updated Date: Aug 6 2019 2:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे।इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है।बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें। स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे, इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है।
 
मिथुन प्यार और संबंध- अब समय आ गया है कि आप एक कदम पीछे हटकर शांति से अपने सम्बन्ध को तर्क की कसौटी पर भी परखें। आप अपने पार्टनर के बारे में मिली किसी सूचना को नजरंदाज करते आ रहे हैं लेकिन यह जान लें कि ऐसा करने से उसकी अहमियत या प्रभाव खत्म नही हो जाएगा। अपने सम्बन्ध के बारे में विश्लेष्ण करते हुए आपको उसे भी ध्यान में रखना चाहिए। आपको इस समय कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। 
 
मिथुन कैरियर और धन- आज आप बहुत आत्मविश्वास महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है की आप अपनी अनिश्चितता को छुपाके रखे। भ्रम की अपनी भावनाओं को छुपाके रखे अन्यथा लोग आपकी क्षमता पर शक करेंगे और आप एक महत्वपूर्ण समझौते से हाथ धो सकते है। आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने की जरूरत है, ताकि आपका भाग्य ठीक और गतिमान रहे। आपको ये याद रखने की जरुरत है की आप में क्षमता है, लेकिन आप में विश्वास की कमी झलक रही है जिसे दूर करने की जरुरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »