26 Apr 2024, 10:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन के महीने में शनि देव को खुश करने के लिए करें शनिवार को उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 2:04AM | Updated Date: Aug 3 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन के महीने का शनि देव से भी बहुत ही गहरा संबंध है। सावन में जहां देवों के देव महादेव को भी मनाना जरुरी होता हैं। ग्रहों की परेशानियों को दुर करने के लिए जहां शनिदेव को खुश करना जरुरी हैं 
 
1- शनि को खुश करने के लिए सावन के शनिवार की रात में रक्त चंदन से अनार की कलम से ‘ऊं हृीं’ को भोजपत्र पर लिखकर नित्य पूजा करें ऐसा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
2- शनिदेव को काला रंग काफी पसंद है। सावन में आने वाले शनिवार के दिन को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।
3- यह मान्यता है कि सावन के शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनिदेव जल्द ही प्रसन्न होते हैं।
4- सावन के प्रत्येक शनिवार को किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करें। स्पर्श करने के साथ पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें और ‘ऊं शं शनैश्चराय नमरू’ का जप करें। यह उपाय करने से आपके उपर बनी शनि की साढ़ेसाती और ढय्या या अन्य कोई शनि दोष हो तो वे धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
5- सावन के शनिवार को भर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चैमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। नौकरी पेशा व्यक्ति की ऑफिस में स्थिति अच्छी होती है। वहीं व्यापार वाले के बिजनेस में भी वृद्धि होती है। यह उपाय अब तक के सबसे कारगर उपायों में से एक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »