यह समय दोस्तों के साथ हल्का-फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है। कोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें, आप पार्टी की जान बने रहेंगे। इस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा। आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा।
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज कुछ अंतर्मुखी सा महसूस करेंगे और अपनी खुद की भावनाओं का निरिक्षण करेंगे। आपको किसी आंतरिक भावना से यह भी महसूस होगा कि अब कुछ बदलाव की जरुरत है। इसके नकारात्मक परिणामों को भी ध्यान में रखें, इससे कुछ भी ठीक नही होगा। इसीलिए अपनी भीतरी शांति बनाये रखकर केन्द्रित रहें।
वृश्चिक प्यार और संबंध- अगर आप अपने प्रिय साथी के साथ कुछ प्रेम के पलो का आनंद लेने का सपना देख रहे थे, तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है। अपने घर के दायरे में या प्रकृति के कहीं आस पास एक साथ इस दिन का आनंद लें। शीतल प्रकाश, सुगंधित द्रव्य आपके प्रेम की ज्वाला को बढ़ायेंगे। आगे बढे। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक कैरियर और धन- आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे। आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे।